वृद्ध को बेहतर ईलाज के लिए किया गया रेफर,पैर टुटा
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के काशिमपुर टोलवा के समीप चुरा मील के सामने शनिवार को सड़क पार कर रहे 61 वर्षीय वृद्ध को तेज रफ्तार से आ रही बाईक ने ठोकर मार घायल कर दिया।

घायल रामदेव रजक का प्राथमिक उपचार हेतु अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में परिजनों के द्वारा भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरो ने उसे सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया।
घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि तेलियाहाट बाजार की ओर से एक हरे रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने काफी तेज रफ्तार से सिमरी बख्तियारपुर की ओर जा रहा था कि काशिमपुर टोलवा चुरा मील के सामने सड़क पार कर रहे रामदेव रजक को ठोकर मार दिया जिससे उसके दाहिने पेर टुट गया। परिजनों के अनुसार ठोकर लगने वाले मोटरसाइकिल का नम्बर बीआर 19 एल 4522 है।
इस बावत ओपी अध्यक्ष प्रभाष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना नहीं है शिकायत आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।




Recent Comments