शटर कटवा गिरोह का दूसरा सदस्य भी पोझी से गिरफ्तार,भेजा गया जेल
तरैया(सारण):01.09.2018।
शटर कटवा गिरोह का एक सदस्य पचरौर बाजार पर एक दुकान का ताला काटते पुलिस के हाथों पकड़ा गया था।पकड़ा गया अपराधी डेरनी थाना के पोझी निवासी रंजीत कुमार सिंह उर्फ मूसा था।जिसे पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया।उसी के निशानदेही पर पुलिस ने पोझी से छापेमारी उसके दूसरे साथी दिलीप मांझी को गिरफ्तार कर लिया जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि पचरौर में चोरी की मोटरसाकिल से शटर कटवा गिरोह के तीन अपराधी आये थे।जो करीब 12 बजे रात्रि एक दुकान का ताला काट रहे थे।जिसमें एक रंजीत पकड़ा गया था।बाकी उसके दो साथी फरार हो गए थे।जिसमें छापेमारी कर उसके एक साथी दिलीप मांझी की गिरफ्तार कर लिया गया।अब तीसरा साथी दुर्गा साह अभी फरार है।जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।इनका पाँच लोगो का शटर कटवा गिरोह है।जो इसके पूर्व परसा और दिघवारा में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है।




Recent Comments