मांझी। भारतीय स्टेट बैंक दाउदपुर के सहायक शाखा प्रबंधक शनिवार को बाइक दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक बालक भी जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शाखा प्रबंधक विजय कुमार बलिया यूपी से अपनी बाइक से दाउदपुर शाखा में ड्यूटी पर निकले थे। मांझी- बनवार मार्ग पर नंदपुर (धरहरा) बाजार के समीप जैसे हीं पहुंचे एक बालक सामने आ गया। जिसे बचाने के क्रम में वे असंतुलित होकर गिर पड़े। इस घटना में बच्चा समेत विजय कुमार भी घायल हो गए। उसके बाद लोगों ने दोनों को उठा कर इलाज के लिए छपरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया।