19 लोगो को नही मिला तीसरी किश्त का भुगतान
फ़िरोज़ खान
दैनिक खोज खबर”बारां 4 जुलाई । कसबनोनेरा ग्राम पंचायत के गांव मंडी भोरा(पुरमपुर) के 19 लोगो को अभी तक इंद्रा आवास की तीसरी किश्त का भुकतान नही हुआ है । इनको 2015-2016 में आवास स्वीकृत हुए थे । और अब यह आवास पुर्ण हो चुके है । इनको तीसरी किश्त का भुगतान का इंतजार है । गजा, रत्नी, टीटा, मुन्नी, हीरा, कड़वी, बनका, मंगली, उर्मिला, गीता, मागुड़ी, भादू, राजू, मंजू, दीतु, गवा, जमना, मन्नी,श्यामा ने बताया कि इंद्रा आवास योजना के तहत 2015-16 के आवास है ।
जिनका कार्य पुर्ण हो चुका है । और ग्राम पंचायत सचिव को तीसरी किश्त के भुकतान के लिए आवास के फोटो भी उपलब्ध करवा दिए है । उसके बाद भी अभी तक खाते में राशि नही आई है । उंन्होने बताया के जैसे तैसे कर्ज लेकर आवास पुर्ण कर लिए है, मगर भुकतान नही आने के कारण कर्ज नही दे पा रहे है ।
इसी तरह सरदार, तोल सिंह, कालू, लाल सिंह, हेमचंद, मान सिंह, मानु, मान सिंह, मल्लाराम,शैतान, महारषु  ने बताया कि आवास के साथ साथ शौचालय का भी निर्माण करवा लिया गया मगर अभी भी भुकतान नही मिला है । उंन्होने बताया कि एक तरफ राज्य सरकार स्वछ भारत मिशन के तहत  शौचालय निर्माण पर जोर दे रही है । वही दूसरी और जब लोग निर्माण करवा रहे है तो भुकतान नही मिल रहा है ।
ऐसे में लोगो के सामने परेशानी के अलावा कुछ नही है । यह सभी लोग भील समुदाय से है । और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पोषण कर रहे है । ऐसे में इनके ऊपर कर्ज हो रहा है । उंन्होने प्रशासन से बकाया भुकतान करवाने की मांग रखी है । 
इनका कहना है
वही इस सम्बंध में विकास अधिकारी दिनेशचंद मिश्रा ने बताया कि जिन लोगो का भुकतान बकाया है । ग्रामसेवक से इस मामले की जानकारी कर इनका भुकतान करवाया जावेगा ।