सारण। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, छपरा के द्वारा बताया गया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, छपरा के तत्वावधान में दिनांक 12.12.2020 को वर्चुअल मोड में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसमें बैंक, पारिवारिक विवाद (तालाक को छोड़कर), श्रम वाद, दावा वाद एवं सुलहनीय फौजदारी मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। सचिव, विधिक सेवा प्राधिकार, सारण के द्वारा बताया गया कि है कि वैसे सुलहनीय वादों के पक्षकार 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निपटारा के लिए संबंधित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, छपरा से संपर्क कर अपने वादो का निपटारा करा सकेंगे।