⏭भाजपा जिलाध्यक्ष सह वर्तमान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज सिंह एवं व्यवसायी रामायण चौधरी चुनावी दंगल में होंगे आमने-सामने
•टाउन हॉल में होगा मतदान एवं मतगणना, एसडीओ हैं निर्वाचक पदाधिकारी
•18 जनवरी को होना है निदेशक मंडल का चुनाव, आठ को नामांकन
•पिछली बार के चुनाव में रामायण चौधरी को कड़े मुकाबले में मिली थी मात
✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल के लिए सिवान से परवेज़ अख्तर की रिपोर्ट:–सिवान द सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के ह एवं निदेशक मंडल के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। संभावित उम्मीदवारों ने सक्रियता बढ़ा दी है। 18 जनवरी को चुनाव होना है। इसके लिए आठ जनवरी को नामांकन सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमन समीर की
मौजूदगी में कराया जाएगा। इसके लिए बुधवार को एसडीओ कार्यालय में चुनाव संबंधी पहली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चुनाव संबंधी हर बिंदुओं पर बात की गई। इसके लिए गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भी बैठक की जाएगी। इस बार चुनाव में
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा बैंक के बोर्ड के सदस्यों के लिए कुल 13 पदों पर चुनाव होना है। अब तक दावेदारी पर बात करे तो बैंक के वर्तमान
अध्यक्ष सह भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह एवं व्यवसायी रामायण चौधरी एक दूसरे के आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। पूरी तरह से गैर
राजनीतिक चुनाव होकर भी इसके लिए बिसात बिछने लगी है। शीतलहर एवं ठंड के इस मौसम में चुनाव की सरगर्मी चरम पर है।
हालांकि बैंक के हित को देखते हुए पैक्स से जुड़े मतदाता अपने विवेक का इस्तेमाल कर प्रतिनिधि चुनेंगे। इसमें कुल 396 वोटर अपने मत का उपयोग कर प्रतिनिधि चुनेंगे।
•एक नजर में चुनावी प्रक्रिया :-गत 22 दिसंबर को चुनाव की घोषणा हुई थी। इसके लिए आठ जनवरी को नामांकन, नौ जनवरी को समीक्षा, 10 जनवरी को नाम वापसी, जरूरी होने पर 18 जनवरी को मतदान एवं इसी दिन ही मतगणना होगी। इसके लिए टाउन हॉल का चयन किया गया है।
दावा आपत्ति के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को हुआ था।
-•कहते हैं वर्तमान अध्यक्ष :-द सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के वर्तमान अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि इस पद पर वे 10 वर्षों से हैं। बिहार में इस को प्रथम स्थान दिलाया हूं। मेरा काम ही मेरी पहचान है। चुनाव के लिए तैयारी कर रहा हूं। दौरा कर रहा हूं। हमें पैक्सों एवं बोर्ड का पूर्ण सहयोग मिल रहा है और जिस चुनाव में विरोधी न हो तो फिर मजा ही क्या है। इस बार भी हमारी जीत सुनिश्चित है।
•कहते हैं रामायण चौधरी-अध्यक्ष पद के दावेदार सह जिले के व्यवसायी रामायण चौधरी ने बताया कि पिछली बार भी उन्होंने चुनाव लड़ा था। मात्र 27 वोटों से हमें हार मिली थी। इस बार पूरे दमखम के साथ मैं मैदान में हूं। रोजाना अलग-अलग प्रखंडों का दौरा कर रहा हूं। पैक्सों का सहयोग मिल रहा है। इनके सहयोग से हमारी जीत सुनिश्चित है।





Recent Comments