हरियाणा को राष्ट्रीय खेल हब बनाने पर विशेष जोर
जगदीप दोहन
फरीदाबाद,27 मार्च।हरियराणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारत को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर खेलों में प्रगति दिलाने में हरियाणा प्रदेश की सर्वाधिक भूमिका रहेगी।हरियाणा को खेलों के  हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
फरीदाबाद के सैक्टर -12 स्थित हुडा ग्राउंड में आयोजित 37 वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।प्रदेश सरकार खिलाडियों को खेल प्रदर्शन के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवा रही हैं।हरियाणा सरकार ने खेलों के विकास एवं खिलाडियों के कल्याण के लिए नई खेल नीति कियांवित की है।
मुख्यमंत्री ने  तीरंदाजी प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा तीरंदाजी एक पारंपरिक व प्राचीन विधा है। हमारे युवाओं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में खेल प्रतिभा है।खेल प्रतिभाओं को आगे लाने व उन्हें प्रदर्शन के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध के प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
हरियाणा के वित्त मंत्री व हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैप्टन अभिमन्यु ने प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में खेलों का अभूतपूर्व विकास हुआ है ।इस  बजट में खेलों पर 57% वृद्धि के साथ 560 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।तीरंदाजी के 21 प्रशिक्षकों की भर्ती की प्रकिया जारी है।
उल्लेखनीय है कि 37 वी राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों, स॔गठनों,विभागों,बोर्डों व निगमों की कुल 38 टीमों के लगभग 600 खिलाडी प्रतिभागिता कर रहें है।मुख्यमंत्री ने स्वयं तीर चलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।शुभारंभ समारोह में सभी प्रतिभागी टीमों ने मार्च पास्ट किया।
शुभारंभ समारोह में हरियराणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री विपुल गोयल, विधायक श्री टेकचंद शर्मा,मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री दीपक मंगला ,सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन श्री अजय गौड़, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री राजीव जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा, पूर्व सांसद श्री रामचद्र बैंदा, भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव श्री अनिल काभनेनी मौजूद थे।