सारण :​सरपंच पर हुई मारपीट की प्राथमिकी दर्ज 
——–
बनियापुर (सारण) 
थाना क्षेत्र के सतुआं गांव में मारपीट करने को लेकर एक पीड़ित ने सरपंच पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिस दर्ज प्राथमिकी में स्थानीय पीड़ित बबन साह द्वारा बताया गया है कि धोबवल गांव निवासी व सरपंच राजेश साह व बिरेन्द्र साह ने पीड़ित के घर पहुंच मारपीट करने लगे। तथा पांच हजार रुपये भी छिन लिये। तथा छिन कर भागने के क्रम में पीड़ित पिछा किया तो सरपंच गांव के हरिशंकर साह के घर में छिप गये। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।