*छात्राओं ने निकाली दहेज़ उन्मूलन अभियान रैली*
गोरियाकोठी(सीवान)
प्रखंड के गोरियाकोठी के लालपरी देवी बालिका हाई स्कुल सह इंटर कालेज में गुरूवार को दहेज़ उन्मूलन अभियान के लिए छात्राओ ने रैली निकाली। रैली में सैकड़ो स्कूली छात्रा मौजूद थी। प्रभातफेरी स्कुल से प्रखंड मुख्यालय तक निकाला गया।इस दौरान” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” “दहेज़ लेना और देना दोनों पाप है” दहेज़ लोभियों शर्म करो”  इस तरह से नारा के साथ यह अभियान सम्पन हुआ।इस दौरान हेडमास्टर रवीश कु सिंह, सुजीत कु सिंह, रविश कुमार सिवानी, राजेंद्र सिंह इत्यादि सभी शिक्षक मौजूद थे।
जामो से मनेजर कुमार गुप्ता का रिपोर्ट