श्री 1008 श्री स्वरूप कवर जी का चतुर्मास बेरठ में आरंम्भ
भैरूसिंह राजपुरोहित
जालौर 15 जुलाई। बेरठ के गुदरिया बेरा पर साध्वी श्री 1008 श्री स्वरुप कवर जी का चतुर्मास तप आरंम्भ हुआ इस अवसर पर सेकड़ो की तादाद में आये उनके भक्तों ने पूजा अर्चना की वही पूरा छेत्र माँ भटियाणी जी के जयकारों से ग़ुज उठा और स्वरूप कवर जी ने माँ भटियाणी सा के श्री चरणों में चरण वंदना कर अपना चातुर्मास व्रत आरंभ किया ।
समाज सेवी श्रीमती सरोज कवर ने बताया की स्वरूप कवर जी का चातुर्मास 4 माह तक अनवरत जारी रहेगा और पूरी रात्रि भव्य जागरण का आयोजन हुआ वही सुबह माँ भटियाणी जी और स्वरूप कवर जी का आश्रीवाद लेकर प्रशाद वितरण का आयोजन हुआ और आये श्रर्द्धालुओ ने माँ भटियाणी जी और स्वरूप कवर जी के चरणों में वंदना की।
इस अवसर पर विक्रम सिंह सिसोदिया, सूरजपाल सिंह, प्रीतम सिंह चौहान, डूंगर सिंह राठोड़, भैरु सिंह राठोड़, तेज सिंह राठोड़, हड़मंत सिंह मण्डलावत, ज्योति कवर,सुमित्रा सिंह, तीजा कवर, बहादुर सिंह चौहान, दीपू इंदा, गोपाल सिंह,सहित सेकड़ो भक्तों ने भक्ती भाव से भाग लिया ।




Recent Comments