सारण :ग्राहक के बैंक खाता से गायब हुए 96 हजार रुपए.

——-

अयूब रजा की रिपोर्ट नागरा सारण  : ओपी थाना क्षेत्र के बैंक के एक ग्राहक के खाता से रुपए गायब होने का मामला सामने आया है। शनिवार की शाम भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे ग्राहक असबरी खातुन ने बताया कि उनके खाता से 96 हजार रुपए निकाल लिए गए है .

 लेकिन इसके लिए उन्होंने व परिवार के किसी भी सदस्य ने एटीएम का उपयोग भी नहीं किया था। खाता से रुपए गायब होने के मामले में असबरी अपने पुत्र के साथ मिलकर बैंक प्रबंधक विश्वमोहन सिंह से शिकायत की है.

वहीँ इस मामले में बैंक अधिकारी विश्वमोहन ने कहा कि ग्राहक के खाता से रुपए गायब होने के मामला का जाँच किया जायेगा.बताते चले की उक्त व्यक्ति नागरा ओपी थाना क्षेत्र के कादीपुर नबीगंज गावं के रहने वाली महिला है. उन्होंने बताया की मेरे अकॉउंट से फर्जी निकासी कर लिया गया है.