धौलपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी कई बूथों पर मशीनी खराबी से रुका हुआ है मतदान
राकेश फौजदार 
भरतपुर 9 अप्रेल।राजस्थान में धौलपुर विधानसभा सीट के लिए 231 केन्द्रों पर मतदान जारी है। गौरतलब है कि राजस्थान में पहली बार मतदाता वीवी पैट मशीन का उपयोग किया जा रहा है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े उपाय किये गये हैं और सभी मतदान केन्द्रों की वीडियोग्राफी भी करवायी जा रहा है। मतदान शुरू होते ही मतदान केन्द्रों पर वोटरों का उत्साह देखते बन रहा है। लोगों ने घरों से निकलकर पोलिंग बूथों पर पहुंचना शुरू कर दिया है। सैपऊ क्षेत्र के कई मंतदान केन्द्रों पर मशीन काम नहीं करने की जानकारी के साथ ग्रामीण क्षेत्र के कई स्थानों पर मतदान नहीं शुरू होने की सूचना भी मिल रही है।कई पोलिंग बूथ की ईवीएम मशीन खराब होने,सैपऊ के टहरी पर एक घंटे बाद भी मतदान शुरू नहीं होने की सूचना है।बूथ संख्या 158 और 159 पर ईवीएम मशीन के खराब होने पर  रुका हुआ मतदान मशीन बदलने के बाद फिर शुरू होने की जानकारी भी प्राप्त हुई है।
इस उप चुनाव में कांग्रेस के बनवारी लाल शर्मा और भाजपा की शोभा रानी कुशवाहा समेत सभी पंद्रह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। करीब दस हजार मतदाता नये हैं जिनका मतदाता सूची में पहली बार नाम शामिल हुआ है।धौलपुर विधानसभा सीट के लिए आज हो रहे मतदान के लिए 231 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।