एसपी पहुंचे नगर थाना, मचा हड़कंप

परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान. गुरुवार को एकाएक विभन्न दलों के नेताओ ने एनआरसी व सीएए के विरिध में चक्का जाम किये थे. इसे लेकर शहर के प्रत्येक चौक चौराहों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. इसी के निरीक्षण के लिए पुलिस अधीक्षक शहर की स्थिति में जायजा लेने निकले थे. उन्होंने नगर थाना का औचक निरीक्षण कर दिया. एसपी को देख नागगर थाना में हड़कंप मच गया. एसपी ने मुंशी तथा इंस्पेक्टर से जानकारी लिया. उन्होंने दरबार के समीप से एक बुलेट सवार एक युवक को पकड़ कर नगर थाने को सौंपा. बुलेट सवार युवक बिना नंबर के बुलेट व बिना हेलमेट कान में एयर फोन लगा बाइक चला रहा था.
——————–