सारण:बैठक मे अनुपस्थित 44 हेडमास्टरो पर गिरी गाज,बीईओ ने किया जबाब तलब
——–
दैनिक खोज ख़बर ब्यूरो,सारण 
——
मढौरा(सारण)
मढौरा बीईओ ने सारण  डीईओ के निर्देश पर प्रखंड के सभी प्रधानाचार्ययों  की बैठक किया।शनिवार को बीआरसी पर बैठक  अध्यक्षता करते हुये बीईओ ललन महतो ने कहा की डीईओ के निर्देश के मुताबिक छात्र एवं छात्रओं के छात्रवृति एवं पोशाक की राशि सीधे लाभूको के खाते मे 15 मई तक भेजने थे ।इसीलिये ये बैठक बुलाई गई थी ।166 प्रधानाचार्ययों मे 122 ही प्रधानाचार्य उपस्थित हुये ।जो भी 44 प्रधानाचार्य उपस्थित नहीं हुये उन्हे 24 घंटे मे जबाब मांगा गया है ।स्पष्टीकरण नहीं देने पर निलम्बित कर विभागीय कारवाई की जायेगी ।