योगापट्टी:– लोहिया स्वच्छता अभियान की सफलता को लेकर बैठक
दैनिक खोज खबर तब रिजल्ट योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापटटी प्रखंड के सभागार मे शुक्रवार को लोहिया स्वच्छता अभियान के सफलता को लेकर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियो स्वंय सेवी सदस्यो की बैठक हुयी । जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रविकांत चौरसिया ने किया । बैठक मे प्रमुख ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जाने वाले लोहिया स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोग अपनी अपनी मिली जिम्मेदारीयो का निर्वहन करते हुए सफल बनाने का काम करे । सभी नियुक्त पंचायत मे पदाधिकारी गांव गांव टोला टोला के लोगो को इस अभियान मे शामिल कर सफल बनाने का काम करेगे । बैठक का संचालन कर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी रामानुज कौशिक ने बताया कि सभी बीस पंचायत मे अभियान के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधियो के साथ साथ स्थानीय लोगो को जोड़कर स्वस्थ्य और स्वच्छ पंचायत बनााने की पहल करे । उन्होंने बताया कि इस अभियान मे पंचायत के प्रत्येक गांव और टोला को स्वच्छ बनाने का संकल्प किया गया है । उन्होने बैठक मे कर्मीयो को निर्देश दिया कि लोहिया स्वच्छता अभियान मे मिले जानकारीयो को प्रत्येक पंचायत मे बैठक कर समझने का काम करे । बैठक मे सीओ शंभू नाथ राम बीएओ चन्द्रभूषण शाही प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव चन्द्रभूषण सिह उर्फ मोहन सिंह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड समन्वयक जीविका के सदस्य उपप्रमुख मीना देवी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामदेव मंडल प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सीडीपीओ सहित दर्जनो लोगो ने स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए संकल्प लिया ।




Recent Comments