मझौलिया:– काम का झासा देकर नाबालिग को बाहर मे बेच डाला
दैनिक खोज खबर संवादाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:- मझौलिया थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव के वार्ड सदस्य बिहारी दास ने थाने में आवेदन देकर अपने पुत्र बिरु दास को गांव के ही चार लोगों ने काम का झासा देकर बाहर ले जाकर बेच देने  का आरोप लगाया है|आवेदन मे उसने बताया है की विगत एक वर्ष पूर्व उसके गांव के गीता मांझी,रामप्रसाद,इंदु देवी,सुरेश ठाकुर,ने काम का झासा देकर बाहर ले गये तथा बच्चे का अपहरण कर उसे बेच डाला|पूछने पर काम कर रहा है आज आयेगा कल आयेगा कह कर मामले को टालते रहे|बुधवार को शाम लड़के के सम्बंध में पूछने पर इन चारों ने दारू के नशे में मेरे साथ मार-पिट की एंव मेरे घर को तोड़ कर तहस-नहस कर दिया वही पेटी में रखे मेरी पत्नी के गहने तकरीबन 60 हजार की लूट-पाट की वही मेरे झोपड़ी नुमा घर को नोचकर जबरन उसी जमीन पर अपना घर बनवा रहा है|इस संदर्भ में पूछने पर थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया की आवेदन प्राप्त हो चुका है मामले की जांच कर अग्रेतर कार्यवाई की जायेगी|