सारण :विवाहिता को जहर देकर मौत के घाट उतारा,  शव को किया गायब

बनियापुर से राजु सिंह की रिपोर्ट 
बनियापुर (सारण) सहाजितपुर थाना क्षेत्र कटसा गांव में विवाहिता को जहर दे जान मारने तथा शव गायब का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर विवाहिता के पिता तरैया थाना के पोखरेरा गांव निवासी बसंत साह ने प्राथमिकी दर्ज करा ससुर तथा देवर को नामजद किया है। जिसमें पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में लगी हुई है। जिस दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बसंत साह के पुत्री लालती कुमारी की शादी सात वर्ष पूर्व कटसा गांव निवासी विरेन्द्र साह के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों दंपति खुश रहते थे। लेकिन इधर कुछ दिनों से पति व पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच ससुराल वालों ने विवाहिता को जहर देकर मार डाला तथा उसके शव को गायब कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर विवाहिता का पिता जब घर आया तो उसके ससुराल के सभी लोग घर छोड़ फरार थे। जिस पर पिता का दावा है कि विवाहिता लालती देवी को ससुराल वालों ने जहर देकर हत्या कर दिया है। तथा शव को भी गायब कर दिया है। जिस घटना को लेकर पिता ने पति विरेन्द्र साह देवर रविन्द्र साह, सुरेन्द्र साह तथा दोनों आरोपियों के पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।