
बच्ची की ओम स्तुति की कोमल भावना
#संजय विजित्वर(हाजीपुर)-रक्षाबंधन के अवसर पर एक बच्ची ओम स्तुति की कोमल भावना। जी हां ,हमारे देश में ऐसे कई बहनें हैं जिनके भाई नहीं हैं ,लेकिन उनके मन में भाई को राखी बांधने की भावना प्रबल होती है ,क्योंकि रक्षा सूत्र की महत्ता के बारे में उसने सुनी है कि एक ऐसा रक्षासूत्र है जिससे किसी भी बहन की रक्षा उसका भाई करता ही है। ऐसा ही एक उदाहरण वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड अंतर्गत गराही पंचायत के कमालपुर ग्राम में वार्ड नंबर 5 की 11 वर्षीय छठी कक्षा की छात्रा ओम स्तुति है। जिसको अपना भाई नहीं है। उसके पिता अमोद कुमार भी इस दुनिया में नहीं है साथ ही उसकी मां पंखुरीकुमारी वाकर के सहारे किसी -किसी प्रकार से दो -चार कदम चल पाती है। उसके आर्थिक पक्ष भी काफी दयनीय हैं ,बावजूद इसके ओम स्तुति के मन में किसी भी पर्व- त्योहार के अवसर पर उसके मन में उत्सुकता दिखती है। इसी क्रम में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उसने गांव के कुछ विभिन्न जाति के लोगों को भाई मानकर उनके कलाइयों पर राखी बांधी। उस बालिका के मन में यह भावना प्रबल है कि भविष्य में यही भाई किसी भी परिस्थिति में उसकी रक्षा करेंगे। उस बच्ची की इस भावना को देखकर कोई भी बहनें प्रेरित होंगी साथ ही कोई भी भाई द्रवित हो सकता है। ओम स्तुति की इस भावना को प्रणाम।




Recent Comments