बेतिया – गौनाहा:– *महांगाई के मार झेलते हुए छठ व्रती श्रद्धालुओ ने की खरीददारी पुरी आज देंगी डुबते सुर्य को पहला अर्ध्य*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा संवाददाता पं.चम्पारण बिहार की रिपोर्ट :-
✍ महंगाई के मार से जुझते लोगो ने कि खरीदारी ।
✍ बाँस का छैंटा :- एक सौ से तिन सौ रूपये प्रति पीस ।
✍ सुपली :- पचास से सौ रूपये प्रति पीस 
✍ कोनीया से लेकर मिट्टी के बर्तन, ढकना, दिप समेत एक जोडी समान का दाम :- एक सौ से लेकर पाँच सौ रूपये तक।
✍ कच्ची हल्दी, सिंघारा, शलगम :- चालिस से साठ रूपये किलो ।
✍ सेव :- एक सौ से एक सौ पचास रूपये किलो ।
✍ केला :- तीस से पचास रूपये दर्जन ।
✍ गुड व बोडी :- अस्सी रूपये किलो ।
✍ मुली :- चालिस रूपये किलो ।
*पश्चिमी चंपारण गौनाहा*लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा कि लंबी उपासना की शुरुआत मंगलवार को नहाय खाय के साथ प्रारंभ हो चुकी है । छठ व्रतियों ने श्रद्धा भाव से नहाय खाय के साथ  वर्त की शुरुआत करते हुऐ बुधवार को खरना, आज गुरुवार को डूबते सूर्य को संध्या कालीन अर्घ्य एवं शुक्रवार को उदयमान सूर्य को प्रातः कालीन अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन होगा करेंगी ।
नहाय खाय के साथ प्रारंभ इस महापर्व के अनुष्ठान में लगे व्रती  पूरी निष्ठा एवं मनोयोग के साथ समर्पण भाव से पूजा पाठ में जुटेे हुऐ हैं । इधर छठ पूजा की खरीददारी को लेकर बाजार में सुबह से ही खरीददारों की भीड उमड़ रही है । स्थायी एवं अस्थायी दुकानों से बाजार की रौनक मे चार चाँद लग गये है ।
बांस के छैंटा एक सौ से तीन सौ रूपये प्रति पीस, सूप पचास से सौ रूपये प्रति पीस, कोनिया से लेकर मिट्टी के बर्तन, ढ़कना,  दीप ,  समेत एक जोडी समान का दाम एक सौ से पाँच सौ रुपए तक, गन्ना कच्ची हल्दी चालिस से साठ रूपये किलो, सिंघारा चालिस से साठ रूपये किलो, शलगम चालिस से साठ रूपये किलो,सेव सौ से एक सौ पचास रूपये किलो, केला तिस से पचास रूपये दर्जन, गुड़ अस्सी रूपये किलो, मूली चालिस रूपये किलो, बोडी अस्सी रूपये किलो  डाभ नींबू, नारियल , फल—फूल, मिठाई आदि की बिक्री चरम पर है । हलाकी महांगाई के मार से सभी खरीददार व दुकानदार जुझते नजर आये मोल-जोल को लेकर थोडी बहुत नराजगी दुकनदारो और खरीददारो मे देखने को कही कही देखने को मिलती रही । सामान्य तौर से दस पंद्रह मिनट तक की खरीददारी वाले समय की जगह आज भारी भीड़ के कारण पूजा के सामानों की खरीददारी में लोगों को घंटों बिताने पड़ रहे हैं ।
छठी मईया के मधुर लोक गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। पूजा की तैयारियों में लगे लोग हर्षित दिख रहे हैं। परीवार की परवरिश व रोजी रोटी की जुगाड़ में प्रदेश में रहने वाले  नौकरी पेशा लोगों का पूजा के अवसर पर घर आने का सिलसिला बढ़ गया है। नरकटियागंज से गौनाहा प्रखंड क्षेत्र मे आने वाली सवारी गाड़ियों एवं बसों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है । इन दिनों नीजि एवं व्यावसायिक वाहनों के परिचालन में भी इजाफा देखा जा रहा है। स्थानीय बाजार से गांव टोलों तक जाने वाले थ्री व्हीलरों के परिचालन की रफ्तार भी बढ़ी है।