नरकटियागंज:- नगर मंत्री रौशन कुमार के अध्यक्षता में एटीएम में पैसे की भारी किल्लत से होने वाली परेशानी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉 आज दिनांक 11-04-2017 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई नरकटियागंज का एक प्रतिनिधि मंडल नगर मंत्री रौशन कुमार के अध्यक्षता में एटीएम में पैसे की भारी किल्लत से होने वाली परेशानी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।नगर मंत्री रौशन कुमार ने कहा कि विगत सात दिनों से एटीएम सुचारू रूप से चालू नही है एवम अधिकांश एटीएम पैसे की कमी के कारण बंद है जिस से दूर दराज के लोग,छात्र एवम महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे जल्द से जल्द दूर किया जाए नही तो मजबूरी में विद्यार्थी परिषद को आन्दोलनात्म रुख को अपनाना पड़ेगा और इसकी सारी जवाबदेहि स्थानीय प्रशासन की रहेगी ।छात्र नेता हिमांशु कुमार ने कहा की इसमें एक बड़ा घोटाला नजर आ रहा है अनुमंडल पदाधिकारी को बताना चाहिये की रोज कितने पैसे डाले जा रहे है। ज्ञापन देने में किशन कुमार श्रीवास्तव,सन्नी गुप्ता,सुजीत कुमार,रोहित कुमार, शुभांशु भरद्वाज एवम सूरज कुमार शामिल थे॥




Recent Comments