बीएसएनएल महाप्रबंधक दलाल के साथ एक लाख की रिश्बत लेते सरकारी आवास से गिरफ्तार
राकेश फौजदार
भरतपुर 7 अप्रेल। राजस्थान के भरतपुर में सीबीआई जयपुर की टीम ने गुरुवार देर रात को बीएसएनएल के महाप्रबंधक राजेश कुमार बंसल को एक दलाल के साथ एक लाख की रिश्बत लेते सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया।सीबीआई के अनुसार हिरासत में लिया गया दलाल एमएल बंसल बीएसएनएल का रिटायर्ड कर्मचारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बंसल ने बीएस एनएल की लाइन बिछाने के काम के भुगतान के लिए दलाल के मार्फत एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। सीआई राजेश कुमार ने बताया है कि महा प्रबंधक ब दलाल को शुक्रबार को जयपुर सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया गया कि सीबीआई की यह कार्यबाही गुरुबार अर्ध रात्रि बाद तक जारी रही।




Recent Comments