
सारण :मुखिया के कार्यशैली से नाराज पंचायत सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन, संघ गठित
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
हाईकोर्ट द्वारा वार्ड समिति योजना को रद्द करने तथा मुखिया द्वारा पंचायत के विभिन्न योजनाओं में मनमानी व धांधली बरते जाने के के खिलाफ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों वार्ड सदस्यों ने बैठक कर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया. प्रखंड के ढोरलाही कैथल पंचायत के छपरा अभिमान गांव में रविवार को विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों वार्ड सदस्यों ने बैठक में मुखिया एवं पंचायत सचिव के द्वारा पंचायत कार्यो में धांधली बरतने तथा मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं में वार्ड सदस्यों को अनदेखी करने के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया गया. साथ ही हाईकोर्ट के फैसले के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट तक जाने का फैसला लिया गया. तथा मुखिया पंचायत सचिव व पीआरएस पर पंचायत योजनाओं में पंचायत सदस्यों को नजरअंदाज कर मनमाने ढंग से कार्य करने तथा उक्त कार्यो में धांधली बरते जाने का आरोप लगाया.. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर जल्द मुखिया अपने कार्यो में सुधार नहीं लाते हैं तो प्रखंड मुख्यालय परिसर में भव्य रूप में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. वहीं बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड संध का गठन किया गया.




Recent Comments