पंडित नेहरू आज़ाद भारत के युग पुरुष के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे-यशपाल गहलोत
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ बीकानेर
बीकानेर 27 मई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लालं नैहरू की 53 वीं पुण्यतिथि पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस ने जवाहर पार्क स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर स्मरण सभा आयोजित करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की
स्मरण सभा की अध्यक्षता करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की पंडित नेहरू जी सदैव देश के लिए समर्पित रहे जब अंग्रेजो की दासता में भारत जकड़ा हुआ था तब अलग अलग रजवाडो में बंटे भारत देश में जागृति लाने भारतीयो को मानसिक रूप से मजबूत करने का कार्य नेहरू ने किया और आज़ादी के बाद जब पहले प्रधानमन्त्री बने तो सबसे बड़ी चुनोती उनके सामने खड़ी थी एक तो सबको एक जुट कर एक ताक़त बनाना और देश को आर्थिक रूप से मजबूत करना दोनों ही कार्य पंडित नेहरू ने अपनी कार्यकुशलता के चलते पूर्ण किया और योजना आयोग के माध्यम से जिस आज़ाद भारत में सुई तक विदेशी आती थी वहा औद्योगिक क्रान्ति की शुरआत की उन्ही नीतियों की वजह से देश स्वाभिमान के रस्ते आगे बढ़ता हुआ आर्थिक रूप से प्रगति करने लगा ऐसे अनेको कार्य है जिनके बुते भारत जैसा पिछड़ा गरीब देश दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाने में खड़ा हो सका कुल मिलकर आज़ाद भारत के युग पुरुष के रूप में पंडित नेहरू सदैव स्मरणीय रहेंगे ।
पीसीसी सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने नेहरू जी को श्रधांजलि अर्पित करते हुए कहा की नेहरू जी की दूरगामी सोच के कारण ही आज भारत विश्व की आर्थिक ताक़त के रूप में उभर रहा है।
स्मरण सभा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर कन्हैयालाल कल्ला मुकेश राजस्थानी हीरालाल हर्ष उपाध्यक्ष हाजी अयूब अली सोढ़ा गजेन्द्र सिंह साँखला महासचिव चंद्रप्रकाश गहलोत आनंद जोशी सचिव मनोज चौधरी मोहमद फारूक टीकूराम मेघवंशी युथ कांग्रेस अध्यक्ष आज़म अली ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष हसन अली गौरी।
ओबीसी प्रकोष्ठ सचिव सचिव ममता सोनी, पार्षद मोहमाद समिउलह पूर्व पार्षद आंनद सिंह सोढ़ा  हरिशंकर नायक आईटी सेल अध्यक्ष जयदीप सिंह वाल्मीकि ओबीसी प्रदेश महासचिव शिवजी स्वामी मेक्स नायक अल्पसंख्यक प्रदेश कॉर्डिनेटर अब्दुल सतार खान अमिन साह मुनीर अहमद प्रवक्ता नितिन वत्सस ने संबोधित करते हुए श्रद्धासुमन् अर्पित किये और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ।