जमुई से
संजीव कुमार सिंह संजय की रिपोर्ट-
जमुई शहरी क्षेत्रों के पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को पूरी आस्था व उत्साह पूर्वक किया गया। विसर्जन के  पूर्व पंडालों में स्थापित  मां की प्रतिमा को पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कराई एवं आरती लगाई गई। महिला श्रद्धालुओं ने मां का खोईछा भराई का रस्म पूरा कर अपने घरों में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना करते हुए माता का जयकारे लगाए ।इसके बाद मां की विदाई की तैयारी शुरू हुई। माता रानी के जयकारों के साथ अगले बरस फिर आना मां के नारों के साथ नम आंखों से मां की विदाई की गई। पूजा पंडालों से प्रतिमा बाहर निकाल कर वाहन पर शहर के पंच मंदिर  परिसर स्थित बड़ी दुर्गा महारानी की प्रतिमा, श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम परिसर स्थित स्थापित प्रतिमा, सदर अस्पताल रोड मैं स्थापित प्रतिमा  पूजा समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधमन तालाब  स्थित तालाब में किया। इसके पूर्व श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां विदा किया। विदाई यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्तिभावना से प्रेरित होकर विसर्जन अवधि तक भावुक दिखे। विदाई यात्रा के दौरान युवाओं ने मां के जयकारे लगाते हुए एक-दूसरे पर खूब गुलाल उड़ाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा में तैनात रहे। विदाई के दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने रूट व निर्धारित समयावधि का पालन किया। कोरोना काल में जिला प्रशासन द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुसार सादगी ढंग से विसर्जन यात्रा निकाली गई जो शहर के  विभिन्न चौक चौराहे होते हुए तलाव पर ले जाकर विसर्जन किया गया   ।इस दौरान भारी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भी थे। सोमवार को शहर के तीन प्रतिमाओं के विसर्जन होने के साथ दशहरा मेला का भी समापन हो गया।