दो साल के मासूम को कुत्तो ने किया घायल
राकेश फौजदार
भरतपुर 4 अप्रेल। राजस्थान के भरतपुर में उच्चैन के गाब बाहरपट्टी में दो वर्षीय एक बालक नैतिक गुर्जर श्वानों के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिए जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि बे खेत पर तूरा लेने गये थे। कुछ देर बाद नैतिक के अलावा एक अन्य बालक भी खेत की तरफ चल दिया। नैतिक पीछे रह गया रास्ते में श्वानों ने नैतिक पर हमला कर दिया। खेत से तूरा लेकर वापिस आ रहे परिजनों ने इस बाकये को देखा तो उन्होंने किसी तरह उसे श्वानों से बचाया।




Recent Comments