*सीवान न्यायालय के हाजत से एक विदेशी कैदी फरार*
✍सीवान से रोहित सिंह परमार
🔴सीवान : जिला मुख्यालय स्थित व्यव्हार न्यायालय परिसर में पेशी के लिए लाया गया एक बांग्ला देशी कैदी शुक्रवार को
पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. गौरतलब है कि लगभग डेढ़ साल पहले सीवान पुलिस ने 12 बांग्ला देशी कैदियों को पकड़ा था जो दिन में घूमकर फेरी का काम करते थे और जिस घर मे फेरी का सामान बेचते थे उसी घर मे रात को चोरी व लूटपाट का काम करते थें.इस गिरोह में 3 महिलाएं भी शामिल थी. इन्ही में से एक था उरद उर्फ मो• राजा जो इन गिरोह का सरदार था वह शुक्रवार को सीवान न्यायालय मे
एडीजे 06 के यहां पेशी के लिए लाया गया था व उसी दौरान वह पुलिस को चकमा
देकर फरार हो गया .
इस संबंध में जब सीवान न्यायालय के हाजत अधिकारी अनिल कुमार से पूछा गया तो उन्होेंने कहा कि यह न्यायालय की ड्यूटी मे तैनात पुलिस की लापरवाही परिणाम है.





Recent Comments