संजय विजित्वर (हाजीपुर)-स्थानीय रामजीवन चौक के समीप एक विवाह भवन में आज हर्षोल्लास कानू परिवार होली मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें शहर के कानू परिवार के बच्चे,युवा, वयस्क, महिला, पुरुष सभी सामाजिक सौहार्द और एकता का परिचय देते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की ।इस समारोह की एक खास बात यह रही कि इस परिवार ने अपने बुजुर्ग अभिभावक को मंत्रोचार विधि से पैर -पूजा की । इसके बाद समारोह में पधारे अन्य बुजुर्गों को माला पहनाकर स्वागत किया तथा चंदन लगाए।इस समारोह में कानू परिवार के कई गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।होली और जोगीरा की लयात्मक धुन पर बच्चे, वयस्क, महिला, पुरुष हर्षित होकर नाचते -गाते हुए भी देखे गये।इस अवसर पर इस परिवार के नागेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि होली मिलन समारोह की परिपाटी सन् 2001ई0से चल रही है और आगे भी जारी रहेगी । इन्होंने बताया कि हमारे साथ आधी आबादी यानी महिला के साथ कदम-से-कदम मिलाकर सामाजिक उत्थान की मंशा रखते हैं।ऐसे कई अवसर पर जैसे गांधी जयंती, महाकवि जयशंकर प्रसाद जयंती तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम कानू परिवार आयोजित करता रहा है ।