
लियो क्लब के बैनर तले निखिल गुप्ता, पिन्टू गुप्ता, धीरज पाटिल व मुन्ना सिंह ने किया रक्तदान
छपरा : लियो क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष लियो अमर नाथ और सचिव आलोक गुप्ता ने कहा की लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा लगभग प्रतिदिन जरूरतमंद मरीजो के लिये रक्तदान किया जाता है ।क्लब के सभी सदस्य लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक करते हैं। समाज के सभी वर्ग के लोगो से खास अपील है जो भी जरूरतमंद मरीज हो आप मानव हित हेतु आगे आकर रक्तदान करे एंव यह मानव कल्यान हेतु सबसे बडा सेवा धर्म है।रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है। ईस पुनीत मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमर नाथ, लियो नारायण पाण्डे,लियो प्रकाश, लियो सूरज ,लियो पिन्टू आदि मौजूद थे। रक्तदान करने के बाद सभी रक्तवीर ने कहा खुशी होती है जब आपके रक्त से किसी को जीवनदान मिलता है।
उक्त जानकारी लियो क्लब के सचिव आलोक गुप्ता ने दी ।




Recent Comments