गोपालगंज : तालाब में डूबने से दस वर्षीय बालक की मौत
#परवेज अख्तर/सिवान;
बरौली (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के बरौली अंचल कार्यालय प्रांगण में स्थित तालाब में नहाने के क्रम में एक दस वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई |मृतक बरौली के वार्ड नंबर 6 निवासी राम कुमार साह का पुत्र अभिनंदन कुमार बताया जाता है|बालक की मौत की खबर जैसे ही बाजार में पहुंची बाजार में मातमी सन्नाटा छा गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया|




Recent Comments