नवविवाहिता को नहीं भाया ससुराल , शादी के महज दो दिन बाद लौट गई पीहर
मढ़ौरा (सारण): स्थानीय थाना क्षेत्र के अवारी गांव में ब्याह कर आयी नवविवाहिता ससुराल नहीं भाया तो सोमवार को वापस पीहर लौट गयी.लड़की की जिद इतनी प्रबल रही की लड़की के मां-बाप भी नहीं समझा सके, अंततः दोनों पक्षों के आपसी सहमति से पीहर वाले लड़की को अपने घर ले गये.मामला प्रकाश में तब आया जब लड़का पक्ष ने अपनी बचाव में लड़की के पिता से शपथ पत्र लिखवाकर लड़की को विदा किया.बता दे की पिछले 22जून को जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा निवासी भीम महतो ने अपनी पुत्री की शादी मढ़ौरा के अवारी गांव के रामाधार महतो के पुत्र से की थी. शादी के बाद सबुह 23 जून को वर पक्ष वाले दुल्हन को अपने घर अवारी लाये थे. घर में दो दिन ही रहने के बाद दुल्हन को नागवार गुजरा और ससुराल से भाग गयी .ससुराल वालों ने किसी तरह खोज बिन कर लाया तो उसके बाद दुल्हन ने लड़का के साथ नहीं रहने के जिद पर अड़ गयी.मान मनौवल की कोशिश बेकार साबित होता देख लड़की के जिद के आगे पिता को झुकना पड़ा और अंत में लड़की के पिता ने वर पक्ष को क्लीन चिट का शपथ पत्र भरकर लड़की को अपने जलालपुर के नवादा गांव घर वापस ले गये.