
सीएसपी संचालक से बाइक सवार अपराधियों ने साढ़े तीन लाख रूपये लूट कर फरार
मांझी (सारण) : मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर स्थित एसबीआई शाखा से तीन लाख 15 हजार निकाल कर दाउदपुर थाना क्षेत्र के सितलपुर सीएसपी ले जा रहे कर्मियों को अपाची सवार तीन सशस्त्र अपराध कर्मियों ने हथियार का भय दिखाकर लूट लिया।

घटना की जानकारी देते हुए सीएसपी संचालक सन्नी यादव ने बताया कि सीएसपी कर्मी व सरखेल पार निवासी शैलेश कुमार यादव तथा बरेजा निवासी अविनाश कुमार साह ताजपुर एसबीआई शाखा से निकाली गई 3 लाख 15 हजार रुपये के अलावा बदलने के लिए ले गये 35 हजार रुपये बैग में रखकर सीतल पुर के लिए निकले थे तभी बीच रास्ते में पड़ने वाले बिष्णुपुरा चँवर में घात लगाये बैठे अपाची सवार तीन सशस्त्र अपराध कर्मियों ने हथियार का भय दिखाकर उनसे रुपया भरा बैग छीन कर फरार हो गये। बैग में अन्य कागजात व एटीएम कार्ड आदि भी मौजूद था। घटना की खबर पाकर भाग रहे अपराध कर्मियों का लोगों ने पीछा भी किया लेकिन वे निकल भागने में सफल रहे। घटना की सूचना पाकर पहुंची मांझी दाउदपुर तथा एकमा पुलिस एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चला रही है। संवाद प्रेषण तक पुलिस से सम्पर्क स्थापित नही हो सका था।




Recent Comments