स्वच्छता अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गयी जागरूकता रैली
मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय प्रखडं कार्यालय से स्वच्छता अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रैली निकाली गयी.

बुधवार को प्रखडं विकास पदाधिकारी अमरेश कुमार के नेतृत्व मेंं शिक्षकों और जीविका कर्मियों द्वारा स्वच्छता अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रैली प्रखंड मुख्यालय कार्यालय से निकाली गयीं.जो मुख्य बाजार मढौरा का भ्रमण करते हुए फिर प्रखडं मुख्यालय वापस आकर समाप्त हुआ।

स्वच्छता ही सेवा है जागरूकता अभियान मे मुख्य रुप से विभिन्न विद्यालय के बच्चे, जिविका दिदी, कौशल विकास के छात्र -छात्रा ,जिविका समन्वयक मुकेश कुमार, शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह,प्रखडं कार्यालय कर्मचारी ,समाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments