
जनादेश/मांझी(सारण):मांझी के प्रसिद्ध राम घाट पर पवित्र सरयू में स्नान करने की तमन्ना रखने वालों के लिए बुरी खबर है कि वह घाट अभी स्नान करने लायक नही है। मालूम हो कि जीतिया पर्व को लेकर उक्त घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रती महिलाएं स्नान करने आती हैं। रेल पुल से सड़क पुल के बीच का पूरा घाट खतरनाक हो चुका है। नदी में प्रवेश के साथ ही बीस पच्चीस फुट गहरा पानी व नदी की तेज धारा खतरे का संकेत दे रहा है। सोमवार को नहाने आई महिलाएं किनारे बैठकर लोटा से नहा रही थीं। खतरे का अंदेशा होने के बावजूद प्रशासन द्वारा अबतक एहतियात के तौर पर कोई तैयारी नही दिख रही है। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ हुए कटाव ने घाट की रंगत खराब कर दी है। किनारे कींचड़ के कारण परेशानी दूनी हो गई है।




Recent Comments