छपरा। वितमंत्री निर्मला सीतारमन के द्वारा देश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकाश के लिए अंतरिम बजट पेश किया गया। देश को वैश्विक आर्थिक मंदी से उबारने पर विषेश ध्यान दिया गया है। जहां चीन और यूरोपियन कंट्रीज में मंदी की आहट हो गईं है वहीं भारत विश्व में आर्थिक विकास का लीडर बन रहा है ,यह हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के अग्रणी सोच और दृढ़ संकल्प का हीं देन है।
इस बजट में भारत के गांव, किसान, नौजवान, महिला,मजदुर के आर्थिक विकास के लिए इसमें विषेश ध्यान रखा गया है। देश की आर्थिक प्रगति के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकाश करना बहुत हीं महत्वपूर्ण होता है, इस बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकाश के लिए काफ़ी जोड़ दिया गया है। रेल, हवाई सफर, हाईवे के विकाश के लिए एक्स्ट्रा पैसा देने की वयावस्था किया गया है। रेलवे के विकाश के लिए एकतालिश हजार नया वंदे भारत रेल कोच को अगले साल तक जोड़ा जाएगा, मेट्रो का विस्तार देश के अलग अलग कोने तक विस्तार किया जायेगा।दोगुने एयर पोर्ट बनाने एलान किया गया है जिससे हवाई यात्रा करना अब भारत के ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी आसान और सुगम होगा। ग्रीन फिल्ड हाईवे का निर्माण हो रहा है। जिससे यात्री तथा माल वाहक यात्रा सुगम और लाभकारी होगा जिससे देश की आर्थिक प्रगति और तेज होगी।
टेक्नोलॉजी के विकाश और अनुसंधान संस्थान का विकाश तथा अनुसंधान पर विशेष ध्यान दिया गया है। अनुसंधान से देश की टेक्नोलोजी, रक्षाऔर कृषि का विकाश होगा।गांव के महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए एक करोड़ लाखपति दीदी बनाकर सशक्त किया जाएगा और उनकी आर्थिक आमदनी बढ़ाई जाएगी। महिलाएं सशक्त होंगी तभी भारत का पूर्ण विकाश की कल्पना किया जा सकता है।
मोदी की गारंटी से हीं 2047 तक देश विकाशील से विकसित बन पाएगा। कुल मिलाकर यह अंतरिम बजट देश की विकाश की गारंटी देगी।