सोनपुर में साई धाम मंदिर का मना वार्षिकोत्सव छपरा (सारण) : जिले अंतर्गत सोनपूर प्रखंड क्षेत्र के हरिहरनाथ मंदिर गंगा और गंडक के पावन संगम स्थली के समीप हरि और हर के प्राचीन पौराणिक भूमि सबलपुर सोनपुर में स्थित श्री हरिहर साईं धाम मंदिर का दो दिवसीय तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है । उक्त वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर सोमवार को नगर भ्रमण का कार्यक्रम किया गया जो सोनपुर के विभिन्न रास्तों से होते हुए गंगा-गंडक के पावन संगम स्थल पर बसे गांव सबलपुर के विभिन्न रास्तों से होते हुए साईं भक्तों को .विभिन्न जगहों पर इस शोभायात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं के लिए साईं भक्तों को ठंडे पेय जल एवं शरबत आदि का प्रबंध किया गया है था । जो भक्त जणो को शर्बत पिलायी गयी । इस अवसर पर श्री हरिहर साईं धाम मंदिर के निर्माण एवं देखरेख में अग्रणी भूमिका निभाने वाली साईं भक्त श्रीमती सरोज तिवारी ने बताया की शोभायात्रा के नगर भ्रमण के बाद इस दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के मौके पर श्री हरिहर साईं धाम मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है । इस दौरान अनवरत 24 घंटों का भंडारा का भी आयोजन किया गया है । साई मंदिर के सचिव शशि भूषण तिवारी ने बताये कि मंगलवार को चार बजे प्रातः में काकर आरती की गयी एवं गंगा तट पर आरती की जायेगी ।ग्यारह बजे दिन में जल ही जीवन है , मनुष्य के जीवन खतरे में हो गई है ,इस पर कवियों द्वरा प्रस्तुति करते हुए भक्तों को जागृत की जायेगी । साथ ही भक्त जनों को किसी प्रकार की कठिनाई महसूस न हो इसके लिए सभी तैयारी पूरी हो गई है । भक्त जणो से आग्रह है कि आप सपरिवार इस मंदिर में उपस्थित होकर बाबा साई का दर्शन करते हुए अपने जीवन को सुखमयी बनाये साथ ही भजन कीर्तन का भी आंनद ले । इस साई मंदिर में इतनी भव्य आयोजन की गई हैं लेकिन स्थानीय सांसद , विधायक के साथ सामाजिक कार्यकर्ता की नजर इस सड़क मार्ग को दुरुस्त करने की ध्यान नही है । इतनी सड़क मार्ग खराब है कि पैदल चलना भी भक्तजनो को मुश्किल होता है। एक तरफ सरकार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि कागजो पर विकास की दावा करती हैं तो दूसरी तरफ धरातल पर विकास कम दिखाई पड़ती है । स्थानीय लोगों ने बताया कि मैं सड़क मार्ग के लिए सभी जनप्रतिनिधि को अवगत कराते रहे लेकिन आज तक मार्ग के अलावा धार्मिक स्थलों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा किसी तरह की सहायता प्रदान नही की गई है । इस भक्तिमय कार्यक्रम में साई मंदिर के सचिव शशि भूषण तिवारी , सरोज तिवारी (भजन गायिका ), शशिवला कुमारी (अध्यक्ष ), रीना सिंह, उषा पाठक , अणु तिवारी , सीमा सिंह , नित्यानंद मिश्रा, विनोद कुमार, अश्वनी कुमार, अनुनय कुमार , बन्टी कुमार , ब्रजेश कुमार, उमेश राय, रोहित कुमार के साथ सैकड़ो भक्तजनो के अलावा स्थानीय ग्रामीण लोग साई मंदिर में भजन कीर्तन में भाग ली । पूरे क्षेत भक्तिमयी हो गयी है ।