
पटना। श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अधिवक्ता ओम कुमार सिंह (सोनपुर) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति बिहार में क्षत्रिय समाज के उत्थान में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए किया गया है ओम कुमार सिंह बिहार के प्रख्यात समाजसेवी राजा लगन देव सिंह के पुत्र हैं इनके पिता राजा लगन देव सिंह ने 1984 में सोनपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का आयोजन किया था जिसमें देश के कई राजा राजवाड़े के वंशज उपस्थित थे। जिनमें कश्मीर के राजा कर्ण सिंह भी शामिल हुए थे। ओम कुमार सिंह को क्षेत्र में लोग छोटे राजा साहब के नाम से जानते हैं सामाजिक गतिविधियों में यह सदैव सक्रिय रहते हैं करोना काल में हजारों परिवारों के लिए उन्होंने अपने स्तर से भोजन की लंबे समय तक व्यवस्था भी करवाई थी ।बिहार में क्षत्रिय समाज के उत्थान में इनके परिवार का लंबा इतिहास रहा है ओम कुमार सिंह अधिवक्ता के संग संग भारतीय जनता पार्टी में भी सक्रिय रूप से अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में इनकी अच्छी खासी पकड़ भी है ओम कुमार सिंह को श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर राधे कृष्ण बिल्डर के संजय प्रताप सिंह बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह गोल के विपिन कुमार सिंह फिल्म सेंसर बोर्ड कोलकाता के सदस्य अनूप नारायण सिंह डा राणा संजय मसरख के युवा नेता भीम कुमार सिंह समेत दर्जनों गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।




Recent Comments