सीवान :पुण्यतिथि पर याद किए गए बीजेपी नेता शिव कुमार
लकड़ी नबीगंज (सिवान)
नरहरपुर में भाजपा नेता शिवकुमार सिंह की पहली पुण्यतिथि बुधवार को उनके आवास पर हम पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता त्रिभुवन राम, पप्पू सिंह, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सिंह, अर्जुन सिंह, प्रखंड प्रमुख बबिता देवी, वार्ड सचिव श्रीप्रकाश शुक्ला, गौतम प्रसाद, मनोज गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशील सिंह, सुशीला देवी, वरुण सिंह, चंद्रभूषण, सरपंच रवींद्र सिंह, अनिल पासवान आदि उपस्थित थे।




Recent Comments