सीवान :पहले क्वार्टर फाइनल में पकड़ी ने डिब्बी को हराया
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 हसनपुरा (सिवान) : 
पकड़ी पंचायत के हरपुर कोटवा स्थित खेल के मैदान में आयोजित विश्वनाथ सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल पकड़ी टीम बनाम डीबी टीम के बीच खेला गया। इसके पूर्व दिवंगत सिंह की पत्नी एवं पूर्व एचएम नीलिमा सिंह ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। निर्धारित 16 ओवर के मैच में पकड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए। जवाब में डिब्बी की टीम मात्र 35 रन पर सिमट गई। मैन अॉफ द मैच पकड़ी टीम के अरविंद कुमार को घोषित किया गया।
कमेंट्रेटर रोशन ठाकुर, स्कोरर मिथिलेश, अंपायर रवि कुमार एवं अनुपम सिंह थे। इस मौके पर विवेक कुमार सिंह, विनय सिंह, सरपंच 
विनोद कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, पवन कुमार सिंह, सुनील सिंह, अरुण सिंह, सत्यनारायण राम आदि उपस्थित थे।