सीवान :गोरियाकोठी में बारात आये युवक की बाइक चोरी
गोरियाकोठी
जिले में इन दिनों चोरों की सक्रियता कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी है।आये दिन चोर चोरी की छोटी-छोटी वारदातों के बाद अब बाइक पर भी हाथ साफ करने लगे हैं।हालांकि चोरी की छोटी घटनाएं थाने तक नहीं पहुँच पाती हैं।
विती रात गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कला गांव में एक शादी समारोह में आये युवक की बाइक चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के मतवाली गाँव निवासी विजय प्रसाद ने अपने बाइक को रविवार को गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कला गाँव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था।वो अपनी बाइक एक स्थान पर खड़ी कर के बारात में शामिल हुआ था की उसी दौरान उसकी बाइक चोरो ने चोरी कर लिया।
जामो से मैनेजर कुमार गुप्ता का ये रिपोर्ट




Recent Comments