इसुआपुर(सारण) : टेढ़ा स्टेट बैंक के सीएसपी से लगभग दो लाख रूपये की लूट की गई है.श्यामकौड़िया स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार के अनुसार सीएसपी संचालक जितेंद्र कुमार राय स्टेट बैंक के शाखा श्यामकौड़िया से एक लाख उनसठ हजार रुपये निकल कर बैंक से अपने गांव केरवा जा रहा था .उसके पास पहले से भी लगभग 40 हजार रुपये थे।घर जाने के क्रम में लुटेरों के द्वारा उसका दो लाख रुपये लूट लिए गए है।इस बाबत थानाध्यक्ष बिजय कुमार चौधरी से पूछने पर उन्होंने घटना के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया.