
सीएम सड़क मार्ग से मढ़ौरा आयेंगे आज , प्रशासन मुस्तैद
मढ़ौरा (सारण):सूबे के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के पांच महीने में दूसरी बार मढ़ौरा सोमवार को 11 बजे दिन मेंं आ रहे है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से जदयू के दिवंगत वयोवृद्ध कार्यकर्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह के घर मढ़ौरा के धेनुकि गांव मेंं श्राद्धकर्म मेंं शामिल होकर फिर पटना लौट जाएंगे.हैलीपैड के निर्माण से लोगों को हेलीकाप्टर से आने की संभावना लग रही थी.लेकिन जद यू मीडिया सेल के जिला संयोजक महम्मद फिरोज ने सड़क मार्ग से आने की कार्यक्रम की पुष्टि की है.कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने मुस्तैदी से तैयारियां पुरी कर ली गयी है. जिसकों लेकर प्रशासनिक महकमें मेंं हलचल है.आधिकारिक घोषणा नहीं होने के बावजूद भी स्थानीय चीनी मिल के खेल मैदान मेंं हैलीपैड का निर्माण पिछ्ले तीन दिन पहले से ही शुरू कर दी गयी थी.अब हैलीपैड वाले मैदान औऱ धेनुकी गांव निवासी दिवंगत राजेन्द्र प्रसाद सिंह के घर जाने वाली रास्ते की बास-बल्ले से बैरेकेटिंग का कार्य किया गया है.लेकिन पार्टी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से पटना-दीघा पुल होकर शीतलपुर-परसा-अमनौर के रास्ते मढ़ौरा पहुंचेंगे.तैयारियों का जायजा सारण डीएम सुब्रत कुमार सेन औऱ एसपी हर किशोर राय ने रविवार के दिन आकर ही ले चूके है.हलांकि चार-पांच रोज पहले से हैलीपैड निर्माण को देख मुख्यमंत्री के आने की कयास तेज हो गये थे.अधिकारिक घोषणा नहीं है,फिर भी जो प्रशासनिक तैयारी चल रही थी उससे मुख्यमंत्री के आने की संभावना प्रबल लग रहा है. डीएम-एसपी का मढ़ौरा पहुंच तैयारियों का जायजा, हेलीपैड के निर्माण होना, बैरिकेटिंग के लिए बॉस बल्ला लगना , सुरक्षा को लेकर पूरी मुस्तैदी सहीत अन्य हलचलों से सब कुछ मुख्यमंत्री के आने की तरफ साफ संकेत कर रहा था.जदयू के दिवंगत नेता और मुख्यमंत्री के लम्बे समय तक सहयोगी रहे पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह के परिजन भी मुख्यमंत्री के आने की संभावना से उत्साहित है.दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र व मढ़ौरा प्रखंड जदयू के वर्तमान मेंं अध्य़क्ष बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह का कहना है कि पिछले पांच महीने में दो बार मुख्यमंत्री का आना परिवार के लिए बड़ी बात होगा Iमालूम हो की पिछ्ले 24 मार्च को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के अपने पुराने साथी वयोवृद्ध राजेन्द्र प्रसाद सिंह के बीमार हालत मेंं उनकी मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा को लेकर मढ़ौरा के धेनुकी गांव आयें थे.साथ मेंं बिहार सरकार के मंत्री ललन सिंह भी साथ आयें हुये थे.ज्ञात हो को पिछ्ले कई महीनों से बीमार चल रहे वयोवृद्ध 91वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह इसी माह 01 अगस्त को चल बसे थे.निधन की खबर पर जदयू समेत एनडीए मेंं शोक की लहर दौड़ गयी औऱ स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी, जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह , अल्ताफ़ आलम राजू समेत कईयों ने अपनी शोक संवेदना परिजनों से मिल जाता चूके है.




Recent Comments