सिवान :राजद विधायक पर परिवाद की राजद ने घोर भर्त्सना किया
#परवेज़ अख्तर/सीवान:जिले के गोरयाकोठी के राजद विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह एवं उनकी पत्नी पर न्यायालय मे किया गया परिवाद पत्र पर पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के प्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र पांडेय ने कहा है कि यह राजद परिवार को कमजोर करने की साजिश है। विधायक रंगबाज नही नेता है और उनकी पत्नी गूंजा सिंह एक सफल गृहणि है। यदि आपस मे कोई बात हो तो बैठ कर समाधान किया जा सकता है। श्री पांडेय ने जिला स्तरीय राजद नेताओं से कहा कि तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने कहाँ कि मैं पूर्व मे ही बताया था कि यहाँ राजद में गुटबंदी चल रहा है जो आज देखने को मिल गया। सत्यदेव प्रसाद सिंह का चरित्र रंगबाज का नही है ।बल्कि वो शुरू से ही जनता का सेवक रहे है ।जिनका दामन आज तक बेदाग है जिसे सारी दुनिया जानती है। न्यायालय में परिवाद दायर कराने वाले समाज में क्या संदेश देना चाहते है? उनको जनता भली -भांति समझ चुकी है।परिवाद पत्र दायर की भर्त्सना करने वालों में रामाशंकर यादव ,देवीलाल शर्मा, प्रभुनाथ यादव, राजबंशी यादव ,मोहम्मद अब्दुल्लाह, पप्पू सिंह ,रघुवर सिंह,व पुर्व मुखिया मो.हसनैन अंसारी समेत कई लोग शामिल है।।




Recent Comments