सारण :धूमधाम से मनाई गई तुलसी पूजन दिवस
◆भारतीय संस्कृति में तुलसी माता समान
◆पयार्वरण के रक्षक है तुलसी
 गड़खा।
 महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल द्वारा राधे कृष्ण मंदिर सराय बॉक्स में धूमधाम से 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस  संत श्रीधर बाबा के शिष्य बालयोगी मुरारी स्वामी के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई। मुरारी स्वामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता को भूल लोग भारत को गुलाम करने वाले अंग्रेजों के पर्व त्यौहारों को खुशी खुशी मना रहे हैं । आजादी के लिए लाखों भारतीयों ने अपने प्राणों के न्योछावर किया तब जाकर आजादी मिली, परंतु लोग अपनी पर्व त्योहारों को छोड़ अंग्रेजों के द्वारा चलाए जा रहे सभ्यता संस्कृति को अपना रहे हैं इसके खिलाफ 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाया गया। श्री स्वामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी को माता के समान कहा जाता है और तुलसी से अनेक प्रकार के असाध्य रोगों का उपचार किया जाता है। इतना ही नहीं तुलसी पर्यावरण के लिए रक्षक है तुलसी ऐसा वृक्ष है जो 24 घंटे ऑक्सीजन देती है। भगवान विष्णु के परम प्रिया है तुलसी। मौके पर परम पूज्य संत श्रीधर बाबा संत सत्यदेव दास उर्फ संजय बाबा संत प्रेमदास डॉ संतोष कुमार डॉ बृज मोहन चौधरी कुश कुमार संगदिल दीपक कुमार बिपुल यादव महेश राय मुनेंद्र लाल शाह शिव कुमारी देवी आदि मौजूद थे।