सिवान :बिजली के खंबे पर चढ़े मानव बल की करेंट लगने से मौत
#पवार सब स्टेशन के बगल की घटना
#प्रवेज़ अख्तर
सिवान
गुरुवार को सुबह सिवान जिले के दरौली पवार सब स्टेशन के समीप एक बिजली के खम्बे पैट चढ़ कर काम काम कर रहे में मानव बल कर्मचारी की मौत बिजली का करेंट लगने से हो गई. घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की अमरपुर पंचायत क्र नरौली गांव निवासी श्रीराम चौहान जो पवार सब स्टेशन दरौली में मानव बल के रूप काम करता था को जेई संजय सिंह के मौजूदगी में बिजली के खम्बे पर चढा ही था की 11 हजार वोल्ट का करेंट लगगया जिसे मानव बल मौके पर ही छटपटा कर गिर गया व वही उसकी मौत हो गई. बताया जाता है की घटना के समय जेई संजय सिंह व रामाकांत सिंह व छबीला नाम के दो कर्मी भी मौजूद रहे जो करेंट लगने समय मौके से फरार हो गए. वही खेत में काम कर रहे लोगो ने जब इस बात को ले छ्प हल्ला किया तो खबर आग की तरह फ़ैल गई. घटना के बाद दरौली मुखिया लालबहादुर, एपवा नेत्री मालती राम, प्रमुख पति बच्चा प्रसाद, अमरपुर मुखिया बबन राजभर सहित सैकड़ो लोगो ने शव को दरौली मैरवा मुख्य मार्ग पर रखकर प्रदर्शन करने लगे व मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जाम की सुचना मिलते सीओ संजीव कुमार,बीडीओ चन्दन कुमार व थाना प्रभारी शाहिद हुसैन मौके पर पहुच लोगो को समझाबुझा कर जाम को समाप्त करने का प्रयास किये पर प्रदर्शनकारियो का मांग था की विभाग के वरीय पदाधिकारी आकर पीड़ित परिवार को उचित मुवावजा देते हुए मृतक के बेटे को सरकारी नौकरी देने की बात सुनिश्चित करे व दोषी कर्मियो पर कार्यवाई करे