सिवान :पराली में आग लगने से दस कठ्ठा खड़ी फसल जल कर राख
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के दरौली प्रखंड क्षेत्र में खेतों में पराली (गेहूं कटाई के बाद बचे अवशेष डंठल) जलाने से मुख्यालय दरौली में दस कठ्ठा खड़ी गेहूं की फसल, अरहर का डेढ़ सौ बोझा, चार आम का पेड़ जल गया। जानकारी हों कि दरौली ताल में गत दिनों से पराली जल रही थी धीरे धीरे आग चारों तरफ फैलता गया जिससे रामाधार भगत का दस कठ्ठा में खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। बगल में दिल मोहम्मद का रहर का डेढ़ सौ बोझा भी जलकर राख हो गया। पराली की आग इतनी विकराल थी कि रामकृपाल ततवा की बगीचे का हरा भरा चार आम का पेड़ जल गया।
————————