सिवान :पचरुखी हाई स्कूल में प्रायोगिक परीक्षा में अवैध वसूली का छात्रों द्वारा विरोध , खबर संकलन कर रहे प़त्रकारों के साथ शिक्षक और हेडमास्टर ने की हाथापाई 

#विपेंद्र कुमार /पचरुखी 
पचरुखी 
सीवान जिले का जिएसभीएम हाई स्कूल अक्क्सर विवादों के घेरे में रहा है।अवैध वसूली को लेकर अक्क्सर विद्यालय में हंगामा होते रहा है।यहाँ पर प्रैक्टिकल की कॉपी जमा करते वक्त 100 से दो सौ रूपये की अवैध वसूली की जाती रही है।और हंगामा भी होता रहा है।
मंगलवार की सुबह करीब 10 :45 में प्रैक्टिकल की परीक्षाओं में अवैध वसूली की सूचना पर पचरुखी जीएसभीएम हाई स्कूल में पत्रकारों की एक टोली पहुँची।
अवैध वसूली की खबर संकलन करने गए पत्रकारों ने पहले तो पैसे की लेन देन की वीडियो बनायी और फिर जब इस बाबत पूछताछ करनी चाही तो इसपर नियोजित शिक्षक ब्रजेश राम आग बबूला हो गए और कहने लगे कि मेरी पहुँच बहुत ऊँची है।मेरे पापा पूर्व में एसपी रह चुके हैं।मैं कुछ भी करवा सकता हूं।ब्रजेश राम ने सवांददाता की मोबाइल छीन और कई वीडियो डिलीट कर दी।इसके बाद शिक्षक ब्रजेश राम पत्रकारों से दुव्यवहार पर उतारू हो गए।ब्रजेश राम पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए स्कुल गेट से से बाहर निकाल दिए।ब्रजेश राम के साथ ही प्रधानाध्यपक ने भी दुर्व्यवहार किया।तुम लोग तुरंत हाइ स्कुल से बाहर निकल जाओ पर उतारू हो गए।
पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार होते देख प्रैक्टिकल की परीक्षा देने आये छात्रों ने विद्यालय परिसर में हंगामा कर दिया।हंगामे के बाद घंटो अफरा-तफरी मची रही।
विभिन्न सामाजिक लोगों ने भ्रष्ट शिक्षकों के इस करतूत की कड़ी निंदा की है।बड़हरिया विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार ने स्कूल शिक्षकों की इस करतूत की निंदा करते हुए कहा कि जिएसभीएम हाई स्कूल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।किसी भी जाँच एजेंसी से इसकी जांच कराने पर प्रधानाध्यपक के करतूत सामने आ सकते हैं।पत्रकारों के साथ बदसलुकी किया जाना निंदनीय है।जिला प्रशासन को दोषी शिक्षकों पर अविलम्ब निलंबन की कार्रवाई करे अन्यथा हमलोग उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे।