सिवान :एटीएम लूट कांड मामले में एक गिरफ्तार
#रिपोर्ट-परवेज अख्तर /सिवान
सीवान:बंधन बैंक एटीएम लूट कांड मामले में गिरफ्तार दो जालसाजों की निशानदेही पर एटीएम लूटकांड के एक आरोपी को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस ने गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के रतन सराय गांव के अब्दुल मुनाफ अंसारी के पुत्र आसिफ परवेज को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।एसआई अरुण कुमार सिंह व उदय कुमार ने बताया कि बंधन बैंक एटीएम लूट कांड मामले में दो अपराधियों को पूर्ब में गिरफ्तार किया गया था।जिसके निशानदेही पर गोपालगंज के अपराधी को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।जो घटना के बाद से फरार चल रहा था।