युवा जनतादल (यू) के प्रदेश महासचिव बने डॉ. विशाल सिंह राठौर
छपरा
सारण जिला के जेडीयू के समर्पित युवा कार्यकर्ता डॉ. विशाल सिंह राठौर को मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर युवा जेडीयू के बिहार प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनयन हुआ है । इस आशय का मनोनयन पत्र युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने श्री राठौर को सौंपते हुये नई जिम्मेवारी को निष्ठा पूर्वक निभाने की उम्मीद जताते हुये शुभकामनाएं भी दिया । मनोनयन पर श्री राठौर ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति मेरी पूरी आस्था है । मैं पार्टी मजबूती के लिये ईमानदारी से काम करते हुये अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करूंगा । आपको बता दे की डॉ विशाल सिंह राठौर 1998 से समता पार्टी के गठन से ही छात्र समता का प्रतिनिधित्व किया था। 2005 से 2008 तक छात्र जद यूँ सारण प्रमंडल के संगठन प्रभारी और 2008 से 2010 तक विधयाक प्रतिनिधि जद यूं छपरा फिर 2014 से 2015 तक महासचिव सारण ज़िला जद यूँ के पद पर थे । पार्टी में लम्बे समय से निष्ठा से जुड़े रहने पर सारण प्रमंडल के दर्जनों वरीय पार्टी पदाधिकारियों के अनुशंसा पर श्री राठौर को पूरे बिहार प्रदेश का युवा विंग की जिम्मेवारी सौंपी गयी है । श्री राठौर के मनोनयन पर पार्टीजनों और शुभचिंतकों ने बधाई दिया है ।