सिवान:डायरेक्टर से रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी गिरफ्तार
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर /सिवान
सिवान:जिले के विज्ञानानंद केंद्रीय विद्यालय के डायरेक्टर बिलास गिरी से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले अपराधियों में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसिया पूछताछ के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर से रंगदारी की मांग करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि जल्द ही अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी जिसके लिए टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।