इसुआपुर(सारण): प्रखंड क्षेत्र के निपनिया पंचायत के निपनिया में नहर का पुल डूब जाने से पानी का तेजी से ओवरफ्लो होने से ग्रामीण परेशान हैं. पानी के ओवरफ्लो के चलते नाहर के दोनों तरफ सड़क पर पानी का बहाव हो रहा है .वही यात्रियों का आवागमन भी प्रभावित है.हलाकि स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पन्नालाल राय अपने निजी कोष से राबिस गिराकर पानी के बाहरी बहाव को रोकने का प्रयास कर रहे है.समाचार प्रेक्षण तक पानी के बाहरी बहाव को 50 प्रतिशत तक रोकने में सफलता प्राप्त किया जा चुका है. स्थानीय सोनू पांडे,बिटू पांडे ,गजेन्द्र सिंह, रोहित कुमार यादव,संतकुमार यादव,मनोज राय,लव कुमार शर्मा,मोहन राय,गुडू राय आदि ने बताया कि निपनिया सिमा से चलकर सलीमापुर जाने वाली यह सड़क काफी ब्यस्त सड़क है.पीडब्ल्यू के तहत आने वाली इस सड़क का वर्ष 26-27में पुनर्निर्माण किया गया था . लेकिन उस समय इस पुल को ऊंचा नही जिया गया. लगभग 50 बर्ष पहले नाहर पर बना यह पुल जो दोनों तरफ जाने वाली सड़क को जोड़ता है काफी जर्जर तथा नीचा हो गया है. जिस पर चलना खतरनाक हो गया है. साथ ही नहर के पानी को दोनों तरफ बहार देता है. जिससे जन जीवन प्रभावित हो जाता है. हालांकि स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पन्नालाल राय ने इस पुल को बनवाने का प्रयास किया था. लेकिन नहर विभाग से एनओसी नहीं मिलने के चलते यह काम नहीं हो सका . लोगों ने मांग किया कि जल्द से जल्द इस पुल को बनवाया जाय. ताकि पानी का बहाव नहर के अंदर ही रहे नहर के दोनों तरफ ना जाए.जब तक यह पुल ऊचां नही होगा यह यह समस्या बनी रहेगी.